Type Here to Get Search Results !

देखिए आज से शुरू हो रहे है माता के नवरात्रि

 
  • हिंदू धर्म में  मां  की उपासना के लिए नवरात्रि को विशेष महत्व  माना जाता है। नवरात्रि में नो दिनों तक माता  का अनुष्ठान रख माता के नो रूपों की पूजा-उपासना की जाती है और नवरात्रि के दौरान घरों में कलश स्थापना करने से और  माता के पाठ करने से मां बेहद खुश होती हैं।  अब आपको  नवरात्रि के पूरे 9 दिनों के बारे में जानते है । इस साल नवरात्रि की शुरुआत तिथि 26 सितंबर 2022, सोमवार से  हो रहे  है। शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा और 8 बजकर 1 मिनट तक रहेगा।
नवरात्र का नो दिन का  कैलेंडर 
  • पहला दिन – 26 सितंबर 2022 – मां शैलपुत्री पूजा
  • दूसरा दिन – 27 सितंबर 2022 – मां ब्रह्मचारिणी पूजा 
  • तीसरा दिन – 28 सितंबर 2022 – मां चंद्रघंटा पूजा
  • चौथा दिन – 29 सितंबर 2022 –मां कुष्मांडा पूजा 
  • पांचवा दिन – 30 सितंबर 2022 – मां स्कंदमाता पूजा,
  • छटा दिन – 01 अक्टूबर 2022 – मां कात्यायनी पूजा
  • सातवा दिन – 02 अक्टूबर 2022 –  मां कालरात्रि पूजा
  • आठवा दिन – 03 अक्टूबर 2022 – मां  दुर्गा अष्टमी, महागौरी पूजा
  • नौवा दिन – 04 अक्टूबर 2022 –  महा नवमी, आयुध पूजा,नवरात्रि पारण
  • दसवां दिन – नवरात्रि समाप्त  – 05 अक्टूबर 2022 – विजया दशमी   Anmolstatus.com
  • नवरात्रि के  हर दिन का एक रंग तय होता है। माना जाता है कि इन रंगों को  पहनने से या उपयोग करने से सौभाग्य ओर फल की प्राप्ति होती है। 
पहला दिन – सफेद 
दूसरा दिन – लाल
तीसरा दिन – रॉयल नीला
चौथा दिन – पीला
पांचवा दिन – हरा
छटा दिन – ग्रे
सातवा दिन – संतरी
आठवा दिन – पिकोक ग्रीन
नौवा दिन – पिंक 

नवरात्र के दिनो मे माता जी के बड़े बड़े जागरण और पूजा की जाती हैं। और  छोटी छोटी कन्याओं को खाना खिलाया जाता है। और दान पुण्य  के लिए लोग माता जी के नाम से बड़े बड़े भंडारे लगाए जाते है और सबको प्रशाद दिया जाता है और लोग माता के दर्शन के लिए मंदिरो में जाते है और माता जी का दर्शन करते है हिंदू धर्म में नवरात्र की पूजा को बहुत ज्यादा शुभ माना जाता है और लोग इसे एक बड़े त्योहार के रूप में मनाते है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.